चौगाईं: चौगाईं में गैस की किल्लत की अफवाह, प्रशासन ने किया खंडन, बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को ही सिलेंडर दिया जा रहा
चौगाईं क्षेत्र में रसोई गैस की कथित किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन और गैस एजेंसी ने स्थिति स्पष्ट की है। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे गैस एजेंसी के मैनेजर ने बताया कि एजेंसी को शुक्रवार को ही गैस का आवंटन प्राप्त हुआ है और क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि फिलहाल केवल बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को ही गैस सिलेंडर दिया जा रहा है।