खरगोन शहर में संचालित जवाहरलाल नेहरू सहकारी सूत मिल पिछले 8 दिसंबर 2023 से बंद है। कर्मचारियों को काम नहीं मिल रहा है और न ही वेतन। कर्मचारी आर्थिक रूप से टूटे जा रहे हैं गृहस्थी चलाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में बैठक में कर्मचारियों ने आंदोलन की रूपरेखा बनाई वहीं 20 जून से कर्मचारी आंदोलन करेंगे।