धोरैया: कुरमा गांव में भागवत कथा सह चंडी महायज्ञ में डांडिया नृत्य का आयोजन
Dhuraiya, Banka | Mar 28, 2026 कुरमा गांव में आयोजित भागवत कथा सह चंडी महायज्ञ में शुक्रवार की देर रात डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। शनिवार की सुबह करीब 8 बजे कार्यक्रम के व्यवस्थापक राजेश कुमार पिंटू ने बताया कि सैकड़ो महिलाओं व युवतियों द्वारा डांडिया नृत्य में भाग लेकर मनमोहक प्रस्तुति दी गई,जो आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीण सक्रिय रहे।