चकिया कोतवाली क्षेत्र के अमरा उत्तरी गांव के समीप आज शुक्रवार शाम 04 बजे पास लेने के चक्कर मे ऑटो व बाइक मे जोरदार टक्कर हो गयी जिससे की बाइक सवार दो युवक गोपी कुमार निवासी बरौली व अशोक कुमार निवासी धपरी गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को चकिया अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है।