श्योपुर। जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सौभागपुरा में एक किसान को विद्युत लाइन से ऑपरेटर की लापरवाही से सोमवार को शाम 04 बजे तेज करंट लग गया, जिससे वह घायल हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी लाइन ऑपरेटर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी आज मंगलवार को शाम 06 बजे दी है।