फिजिकल कॉलेज मैदान पेण्ड्रा में रविवार को जिला स्तरीय पैरा एथलेटिक्स दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। पैरा स्पोर्ट्स खेल संघ के सचिव दिनेश सिंह दाऊ ने बताया कि प्रतियोगिता में 100 मीटर ,200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ के साथ ही लंबी कूद, ऊंची कूद, तवा फेंक, गोला फेंक, भाला फेंक खेलों का आयोजन किया गया।