शहीद उधम सिंह कांबोज के 26 दिसंबर को मनाए जाने वाले जन्मदिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कांबोज समाज की एक योजना बैठक शुक्रवार सुबह 11 बजे शहीद उधम सिंह कांबोज धर्मशाला रादौर में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में शाम पांच बजे जानकारी देते हुए हरियाणा काम्बोज सभा के जिला मीडिया प्रभारी अमित काम्बोज ने बताया कि बैठक में शहीद उधम सिंह कांबोज धर्मशाला प्रबंधक कमेटी समाज के गणमान्य लोगों के साथ जयंती समारोह को भव्य रूप देने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेगी।