मुलताई: ग्राम कामथ में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में विशाल देवी जागरण का हुआ आयोजन
Multai, Betul | Sep 24, 2024 ग्राम कामथ राजभोज नगर में पितृ मोक्षदायनी श्रीमद भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। कथा वाचिका सुश्री सौम्य देवी एवं राकेश नंदन जी महाराज के मुखारविंद द्वारा कथा सुनाई जा रही है, जिससे ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित होकर लाभ उठा रहे हैं। जिसमे प्रतिदिन रात्रि में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें बीती रात विशाल देवी जागरण का आयोजन कराया गया।