भूपालसागर: भूपालसागर के करेड़ा पार्श्वनाथ तीर्थ में आस्था, वैराग्य और चमत्कार का संगम, स्वर्ण जयंती और मुमुक्षु मानुषी का वरघोड़ा
हरीश चंद्र पालीवाल ने रविवार दोपहर 12 बजे बताया कि भूपालसागर के करेड़ा पार्श्वनाथ तीर्थ में आयोजित स्वर्ण जयंती महोत्सव के दौरान मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण मुख्य आकर्षण रहा। ध्वजा चढ़ते ही हुई बारिश को श्रद्धालुओं ने अमृत वर्षा और दैवीय संकेत माना। इसी अवसर पर पिंडवाड़ा निवासी मुमुक्षु मानुषी कुमारी का भव्य वर्षीदान वरघोड़ा निकाला गया। श्वेत वस्त्रों में पुरुष