सकलडीहा: शाह बाबा मजार के पास ट्रक से 435 किलो से अधिक गांजा बरामद, तीन शातिर तस्कर गिरफ्तार, अनुमानित कीमत ₹1 करोड़ 15 लाख
थाना सैयदराजा पुलिस व स्वाट सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ट्रक से परिवहन किया जा रहा 435 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद करते हुए तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपए है। गिरफ्तार तस्कर प्रियांशु पटेल,प्रदीप कुमार तथा अखिलेश प्रताप मिर्जापुर जनपद के निवासी है।