आरा: गोपाली चौक सहित विभिन्न चौक चौराहों पर होलिका दहन कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Arrah, Bhojpur | Mar 25, 2024 आज रात होलिका दहन का पर्व मनाया ।हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन की जाती है, फिर इसके अगले दिन यानी चैत्र कृष्ण प्रतिपदा को रंगों वाली होली खेली जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन में सभी नकारात्मक शक्तियों का नाश हो जाता है और आसपास सकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है।