सांडी-बघौली मार्ग के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। इस कार्य को गति दिलाने में प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रजीत यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्हीं की लगातार मांग और प्रयासों के बाद प्रशासन ने इस परियोजना को मंजूरी दी है।