जौनपुर: 25 साल पुराने जनार्दन सिंह हत्याकांड में अपर सत्र न्यायाधीश ने दो आरोपियों को सुनाई उम्रकैद
जौनपुर के बहुचर्चित जनार्दन सिंह हत्याकांड में अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय रणजीत कुमार की अदालत ने मंगलवार को दोपहर लगभग 2 बजे 25 साल बाद बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने भाजपा नेता विजय सिंह विद्यार्थी और प्रमोद कुमार सिंह को हत्या का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई