जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के आनापुर गांव में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से 5 वर्षीय बालक आयांश गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।