सोलन: शहीद भगत सिंह जयंती पर सोलन में भव्य मैराथन का आयोजन, 350 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा
Solan, Solan | Sep 28, 2025 शहीद भगत सिंह जयंती पर सोलन में एक भव्य मैराथन का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करना और "युवा बचाओ अभियान" के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था। इस मैराथन में 350 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन और हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति, सोलन द्वारा सयुंक्त रूप से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।