राम मंदिर फैसले के छह वर्ष पूर्ण, अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने योगी और मोदी की तारीफ की
Sadar, Faizabad | Nov 9, 2025
अयोध्या में 9 नवंबर आज का दिन अयोध्या और पूरे सनातन समाज के लिए ऐतिहासिक महत्व लिए हुए है। छह वर्ष पूर्व 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि विवाद पर अपना ऐतिहासिक निर्णय सुनाया था, जिसने 500 वर्षों के संघर्ष का शांतिपूर्ण अंत कर दिया। इस फैसले की वर्षगांठ पर आज रविवार शाम 5 बजे अयोध्या में श्रद्धा, उत्साह और उत्सव का अद्भुत वातावरण देखने को मिला,