चूरू: आरएसएस पर राहुल गांधी के बयान पर राजेन्द्र राठौड़ का पलटवार, कहा- राम मंदिर और संघ पर टिप्पणी से देश की भावनाएं आहत
Churu, Churu | Jan 16, 2025 चूरू के सैनिक बस्ती में गुरुवार को विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने राहुल गांधी के आरएसएस पर दिए गए विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया की है। राठौड़ ने कहा कि आरएसएस एक ऐसा संगठन है, जो अखंड भारत, भारतीय संस्कृति और हिंदू संस्कारों के लिए निरंतर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को आरएसएस की संस्कृति की समझ नहीं है।