केशला मंडी, लैलूंगा में आज पूजा-पाठ के साथ धान खरीदी की शुरुआत हुई। सुबह से किसानों की भारी भीड़ रही और मंडी पूरा दिन गुलजार रहा। मंडी प्रबंधक गोकुलानंद पंडा ने खरीदी शुरू की, जबकि मंडी अध्यक्ष दुलार सिंह सिदार ने पारदर्शी और बिना बाधा के खरीदी का भरोसा दिया।