पाली: डेंडों के बास सहित आसपास की कॉलोनियों में डॉग से परेशान मोहल्लेवासियों ने नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
Pali, Pali | Feb 10, 2026 गली में घूमने वाले वाले डॉग्स से परेशान शहर के भीतरी क्षेत्र में रहने वाले सैकड़ों लोग मंगलवार को निगम आयुक्त के ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे रहे। उन्होंने गली में घूम रहे डॉग्स को पकड़ने की मांग रखी। बोले कि पिछले तीन महीने में करीब 30 लोगों को डॉग्स काट चुके है लेकिन शिकायत के बाद भी निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रही। निगम आयुक्त के आश्वासन के बाद वे धरने से हटे।