संगरिया: ऋषि आश्रम चौक से गणगौर पर्व के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई
आज शनिवार शाम 5 बजे ऋषि आश्रम चौक से गणगौर की सवारी निकाली गई। श्री राम नाटक क्लब द्वारा गणगौर पर्व पर यह शोभायात्रा निकाली गई। जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होकर निकली। लोगों ने इसका कई जगहों पर स्वागत किया। इसमें सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हुए। वहीं इसमें संजीव झांकियों को भी दिखाया गया। जिसका लोगों ने भरपूर आनंद उठाया।