हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे के फैक्ट्री एरिया में बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
कानपुर से सीजीएल का पेपर देकर लौट रहे तीन युवकों को मंगलवार की देर रात फैक्टरी एरिया के पास एक ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार को देर रात मौदहा कोतवाली क्षेत्र के गहबरा गांव निवासी हाल मुकाम मौदहा अभिषेक 22 वर्ष पुत्र यसवंत यादव बाइक से अपने दोस्त किशन धुरिया 21 वर्ष व हृदयेश कुमार 22 वर्ष क