सोमवार 20 अक्टूबर 2025 दीपावली पर्व को लेकर मसौढ़ी के तंग बाजारों में सोमवार को जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। खरीददारी के लिए सुबह से ही लोग बाजारों में पहुंचने लगे। मिठाई, कपड़े, सजावटी सामान, दीपक, पटाखे और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखी गईं। बाजारों में रौनक देखते ही बन रही थी।