बसंतपुर: एसएसबी कटैया एवं नियोर बीओपी के जवानों ने 494.4 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन बाइक जब्त की
एसएसबी 45 वी बटालियन वीरपुर के कटैया बीओपी और नियोर बीओपी के जवानों ने तस्करी के 494.4 लीटर शराब के साथ तीन बाइक को जब्त किया है. हालांकि इस कार्रवाई में शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहे. जानकारी देते हुए एसएसबी 45 वी बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि सीमा क्षेत्र में तस्करी होने की संभावना ह