लाडपुरा: तालेड़ा में तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 5 लोग गंभीर घायल, कोटा के जिला अस्पताल में भर्ती, उपचार जारी
Ladpura, Kota | Aug 9, 2025 तालेड़ा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर तालेड़ा बाईपास पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रैक्टर पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने शनिवार सुबह 6 बजे बताया कि इन्द्रा बाई (35) पत्नी दिनेश प्रजापत, निवासी बरड़ा बस्ती बलिता रोड, अपने गांव गोडापचाड़ जा रही थीं।