रविवार दोपहर 3 बजे के लगभग उसावां थाना क्षेत्र के गूरा नवीगंज के खेतिहर इलाके में छुट्टा सांड ने महिला पर हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। और उस महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला प्रेमा देवी खेत पर लकड़ी लेने गई थी।सांड ने हमला कर दिया जिससे महिला की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।