सेवराई: नोनहरा थाना कांड में भाजपा मंडल कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की मौत का मामला सियासी तूल पकड़ रहा है
गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना कांड में भाजपा मंडल कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की मौत के मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। 9 सितंबर को थाने में पुलिस की पिटाई से घायल हुए उपाध्याय की 11 सितंबर को मौत हो गई थी, जिसके बाद पूरे जिले और कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। इस प्रकरण पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए 11 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है।