करनाल: गांव चोरपुरा के पास बोलोरो गाड़ी और मोटरसाइकिल में हुई टक्कर एक व्यक्ति हुआ चोटिल।
Karnal, Karnal | Feb 12, 2024 जिले के गांव चोरपुरा के पास बोलोरो गाड़ी और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई । जिसमें एक व्यक्ति चोटिल हो गया । गाड़ी के चालक ने जानकारी देते हुए बताया कि वह करनाल से कलसोरा की ओर आ रहा था तो ओवरटेक करते वक्त मोटरसाइकिल गाड़ी से टकरा गई। जिसमें एक व्यक्ति चोटिल हो गया। गनीमत यह रही किसी की जान नहीं गई नहीं तो दुर्घटना बड़ी हो सकती थी।