बदरवास: घुरवार गांव के पास शराब के नशे में धुत चालक की टवेरा कार पलटी, खेत में जा गिरी, ग्रामीणों ने बचाई चालक की जान
बदरवास थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब बिजरौनी रोड पर स्थित घुरवार गांव के पास एक टवेरा कार अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलती हुई खेत में जा पलटी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बुधबार की शाम 4 बजे बताया की कार का चालक शराब के नशे में धुत था।जिससे उसने नियंत्रण खो दिया और वाहन पलट गया।दुर्घटना के बाद ड्राइवर कार में ही फंस गया था।