छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कांवडिया ने बलौदा बाजार प्रवास के दौरान मनोविकास केन्द्र का अवलोकन किया और विशेष आवश्यकता वाले छात्रों से मुलाक़ात की। उन्होंने केन्द्र की व्यवस्थाओ पर जिला प्रशासन की सराहना करते हुए अच्छी पहल बताया। इस दौरान राजेश तिवारी, उप संचालक समाज कल्याण सिनीवाली गोयल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।