पूर्णिया गुलाबबाग मार्केटिंग यार्ड के सामने स्थित अशोक वस्त्रालय लाइफ स्टाइल में आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल बुधवार को रात के लगभग 8 बजे विधायक विजय खेमका घटना स्थल पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने प्रतिष्ठान के मालिक चौथमल बिहानी से मुलाकात की और स्थिति की जानकारी ली।जबकि फायर ब्रिगेड और प्रशासन द्वारा त्वरित एवं मुस्तैदी से किए गए कार्यों की सराहना किया।