सासाराम: कुराइच सिवान के खेत से मानव कंकाल मिलने से फैली सनसनी
खेत से मानव कंकाल मिलने से फैली सनसनी रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुराईच सिवान इलाके में रविवार को एक खेत से मानव कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। कंकाल जगजीवन कैनाल नहर के उत्तरी छोर के पास बरामद किया गया। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।