बरेली: धार में हैंडबॉल प्रतियोगिता में बरेली के खिलाड़ी चमके, गौरी और प्रियांशी ने सिल्वर मेडल दिलाया, नगर में भव्य स्वागत
धार जिले में 19 से 23 नवंबर तक आयोजित 69वीं हैंडबॉल प्रतियोगिता में बरेली के पीएम श्री शासकीय माध्यमिक बालक विद्यालय की छात्राओं गौरी लोधी और प्रियांशी धाकड़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान हासिल किया। पाँच दिवसीय प्रतियोगिता में भोपाल संभाग की टीम ने उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।