कांकेर: NH-30 माकड़ी के पास सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत, दूसरा युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
Kanker, Kanker | Oct 18, 2024 कांकेर जिले के माकड़ी में हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि एक अन्य युवक को गंभीर हालत में कोमलदेव जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जहां गुरुवार की रात लगभग 10 बजे नेशनल हाईवे 30 में माकड़ी के पास कार और बाइक में जबरदस्त भिडंत हुई है।