मझौलिया प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख नंदकिशोर यादव को पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रविवार के दोपहर करीब 12:00 बजे थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि नंदकिशोर यादव के विरुद्ध थाना कांड संख्या 278/2025 दर्ज है। यह मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ है।