मझौलिया चीनी मिल में शुक्रवार को दोपहर करीब 12:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच डोगा पूजन संपन्न हुआ। यूनिट हेड उदयवीर सिंह, मुख्य गन्ना प्रबंधक शैलेंद्र कुमार मिश्रा, गन्ना प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह, एजीएम एचआर रमाकांत मिश्र सहित मिल कर्मियों और किसानों ने संयुक्त रूप से डोगा में गन्ना डालकर पेराई सत्र की तैयारी का शुभारंभ किया।