ढोलबज्जा बाजार में सुरक्षा की मांग को लेकर व्यवसायी इरशाद एसडीपीओ ओमप्रकाश से मिले। बातचीत के दौरान वे भावुक होकर फफक-फफक कर रो पड़े। मामला कुख्यात छोटुआ यादव के नाम पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग से जुड़ा है, जिससे आक्रोशित व्यवसायियों ने बीते दिनों बाजार बंद कर थाना का घेराव किया था। एसडीपीओ ने व्यवसायियों को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा से कोई समझौता..