बालोद: छत्तीसगढ़ की जलवायु, संस्कृति और भोजन ने विदेशी मेहमानों का दिल जीता, श्रीलंका के अमलराज ने कहा- यह सुखद अनुभव है
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आयोजित राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी को लेकर विदेशी प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंगलवार शाम 7 बजे श्रीलंका स्काउट एसोसिएशन के असिस्टेंट हेडक्वार्टर कमिश्नर अमलराज ने बालोद के मौसम, स्थानीय संस्कृति और भोजन की सराहना करते हुए कहा कि यहां का वातावरण बेहद सुखद है और उनका पूरा दल जंबूरी का भरपूर आनंद उठा रहा है।