कानपुर: कानपुर हृदयरोग संस्थान से दिल्ली विस्फोट में शामिल शाहीन के संपर्क में रहने वाले डॉक्टर आरिफ को पुलिस ने हिरासत में लिया
हृदय रोग संस्थान में तैनात कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मोहम्मद आरिफ को बुधवार उनके घर से हिरासत में लिया गया।आरिफ जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डॉ. आरिफ का संपर्क डॉ. शाहीन और उसके भाई परवेज से था, जो फिलहाल आतंकवाद से जुड़े मामले में जांच के घेरे में हैं। वही गुरुवार 12 बजे आरिफ के मकान मालिक से भी पूछताछ की गई है।