रामपुर: बांग्लादेश के हिन्दू समाज के समर्थन में समाजवादी पार्टी के लोकसभा सांसद मौलाना मुहिबुल्लाह नदवी ने जारी किया बयान
Rampur, Rampur | Dec 10, 2024 मंगलवार को शाम पाँच बजे रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मौलाना मुहिबुल्लाह नदवी के मीडिया प्रभारी एडवोकेट महबूब पाशा द्वारा सांसद की एक वीडियो जारी की गई है। समाजवादी पार्टी के सांसद मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की घोर निंदा की है।