देवघर: देवघर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं का रखा जा रहा है ध्यान
देवघर-बाबा नगरी पहुंचने वाले कावरियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो इसके प्रति सभी विभाग गम्भीर है।इसी क्रम में आसनसोल डिवीजन के देवघर रेलवे स्टेशन पर कांवरियों का विशेष ख्याल रखा जा रहा है और लगातार उनके ठहराव और आराम करनें की व्यवस्था के साथ साथ साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।