देवघर: जसीडीह-कोयरिडीह मार्ग पर कोराडी चौक के पास कांवरियों से भरी पिकअप वैन पलटी, कई घायल
सोमवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर मे पूजा आराधना करने बाद समस्तीपुर से आये श्रद्धांलू बासुकीनाथ पूजा करने गए थे. पूजा करने के बाद काँवरिया अपने घर समस्तीपुर की तरफ लौट रहे थे.वही जसीडीह कोयरिडीह मुख्य मार्ग पर कँवरियो से लदी पिकअप वन पलट गयी. जिसमे 15 से भी ज्यादा कांवरिया घायल हो गए. घटना की सुचना जसीडीह पुलिस को पड़ी.