देवघर: देवघर मेला क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से श्रद्धालुओं की थकान को भक्तिमय मनोरंजन से किया जा रहा है दूर
राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के मद्देनजर बाबा नगरी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के साथ-साथ भक्तिमय मनोरंजन का भी उचित प्रबंध किया गया है। इसी कड़ी में रोज एवं आज मंगलवार 4:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शिविर में हो रहा है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो