समस्तीपुर: जिले में चैती दुर्गा पूजा को लेकर मंदिरों में श्रद्धालु की जुटी भीड़, सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम
समस्तीपुर जिले में चैती दुर्गा पूजा को लेकर सभी दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालु की भीड़ को लेकर जिला प्रशासन सतर्क दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि आज रामनवमी को लेकर श्रद्धालु आस्था और विश्वास को लेकर इलाके के चैती दुर्गा मंदिरों में अपने मनोकामना पूर्ति को लेकर श्रद्धालु की भीड़ देखने को मिली। जिला प्रशासन की ओर से पूजा कमेटी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।