समस्तीपुर: भीषण गर्मी को लेकर जिलाधिकारी ने आम जनों से सावधानी बरतने को लेकर किया अपील
जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने जिले में भीषण गर्मी को लेकर आम लोगों से सावधानी बरतनी को लेकर अपील किया है। उन्होंने कहा है कि घर से लेकर खेत खलियानों तक पूरी सावधानी बरते। गर्मी के मौसम में अपने अधिकारियों को अलर्ट रहने का भी निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि कहीं अगलगी की घटना होती है तो तुरंत ही राहत पहुंचाने का कार्य किया जाए।