समस्तीपुर: हरपुर एलोथ गांव में पड़ोसी से गेहूं दौनी नहीं करवाने पर पड़ोसी ने एक ही परिवार के चार सदस्यों के साथ की मारपीट
मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलोथ गांव के रहने वाले सुरेंद्र पंडित ने बताया कि वह पड़ोसी से गेहूं दौनी नहीं करवाया। दूसरे व्यक्ति से गेहूं दौनी करवा लिया जिससे पड़ोसी नाराज होकर सुरेंद्र पंडित ,उनकी पत्नी सीता देवी, मां शांति देवी, बेटा रवि किशन,को मारपीट कर जख्मी कर दिया है। मारपीट की घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।