समस्तीपुर: बथुआ गांव में घरेलू मामले को लेकर सास बहू के बीच हो रहे झगड़े को लेकर पड़ोसी ने महिला को मारपीट कर किया जख्मी
मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ गांव में रीता देवी नामक महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। जख्मी महिला ने बताई की घरेलू मामले को लेकर उनकी सास के बीच झगड़ा हो रहा था। पड़ोसी आकर उनसे बकझक करने लगा और उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया है। मारपीट की घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।