जोकिहाट प्रखंड में बिहार सरकार की करोड़ों रुपये की जमीन को कथित रूप से निजी लोगों के नाम दाखिल-खारिज करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बागनगर पंचायत के सैफुल्लाह मौजा (थाना नंबर 326) में जमाबंदी नंबर 76 के तहत करीब 4 एकड़ 22 डिसमिल गैर मजरुआ बिहार सरकार की जमीन दर्ज थी। आरोप है कि इस सरकारी भूमि को गलत तरीके से निजी व्यक्तियों के नाम कर दिया गया