सिंघिया थाना क्षेत्र के एक गांव से दो नवविवाहिता के अपहरण को लेकर परिजनों ने थाना में आवेदन दिया। आवेदन मिलने के बाद पुलिस की गतिविधि तेज होते ही 24 घंटे के भीतर दोनों वापस घर लौट आईं। थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज नहीं हुआ था दोनों को समझा बुझा कर छोड़ दिया गया।