ऊना: मात्र राजनितिक शो था अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम, ऊना में बोले हिमाचल इंटक के महासचिव जगत राम शर्मा।
देश के चारों शंकराचार्य सनातन धर्म के धरोहर भी है व हिंदू धर्म संसद के मुखिया भी हैं, उन्होंने 22 जनवरी को देश में रामलला के अधूरे मंदिर निर्माण में प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर शामिल होने पर इंकार कर दिया था। अयोध्या में हुई मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आरएसएस, मोदी व भाजपा का राजनीतिक शो था। यह बात हिमाचल इंटक महासचिव कामरेड जगत राम शर्मा ने ऊना से जारी बयान में कही।