भरथना: बकेवर कंचन गैस गोदाम के पास NH-19 पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा; विकलांग चालक की मौत व एक अन्य घायल
बकेवर स्थित कंचन गैस गोदाम के पास NH-19 पर एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटा गया, जिससे फतेहपुर के थाना बिंदकी के जैनपुर जाफराबाद निवासी पवन की मौत हो गई और ई-रिक्शा में सवार अजीतमल औरैया निवासी स्पर्श पाण्डेय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर बकेवर पुलिस मौक़े पर पहुँची।